फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man fainted after taking tea on railway station looted

स्टेशन पर चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर किया बेहोश, सामान लेकर फरार 

Fri, 17 Feb 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 17 Feb 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
man fainted after taking tea on railway station looted
फाइल फोटो - फोटो : social media

पलवल रेलवे स्टेशन पर चाय में नशीला पदार्थ पिला बेहोश कर एक रेल यात्री का सामान चुरा ले जाने का मामला सामने आया है। बेहोशी की हालत में यात्री शटल से गाजियाबाद पहुंच गया। वहां जीआरपी ने मामला दर्ज करने के बजाया रतलाम, मध्यप्रदेश जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया।

विज्ञापन


रतलाम स्टेशन पर उतरे यात्री ने घटना की जानकारी जीआरपी को दी। जीआरपी ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए फरीदाबाद को भेज दिया है। घटना 29 जनवरी की रात की है। पीड़ित पेशे से इंजीनियर बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव धन्धोड़ा, जिला मंदसौर मध्यप्रदेश निवासी राहुल गहलौत 28 जनवरी को किसी काम से चंडीगढ़ गया था और 29 जनवरी को वहां से बस के जरिए निजामुद्दीन ट्रेन पकडने के लिए पहुंचा। रात 12:30 बजे वह 64076 शटल में बैठकर पलवल पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब पौने दो बजे वह पलवल से मथुरा जाने के लिए मेमो 64956 में बैठ गया। इस गाड़ी के चलने का समय सुबह 4:30 बजे था। राहुल का कहना है कि वह ट्रेन में बैठा था कि एक युवक चाय बेचने के लिए आया। चाय पीते ही वह बेहोश हो गया। ट्रेन गाजियाबाद पहुंचने पर उसे होश आया। उसने अब अपना सामान देखा तो सब गायब था।


राहुल का कहना है कि उक्त बदमाश ने उनका लैपटॉप, मोबाइल समेत अन्य सामान चुरा ले गया। जीआरपी गाजियाबाद ने उसे रतलाम जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया। 30 जनवरी को रतलाम उतरने पर उसने जीआरपी से शिकायत की। जीआरपी फरीदाबाद थाना प्रभारी का कहना है कि अभी उनके पास सूचना नहीं आई है। यदि घटना हुई है तो उसकी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed