ऑटो से गिरे युवक को कार ने कुचला, हुई मौके पर मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिया गेट के पास शनिवार शाम को दिल दहला देनी वाली सड़क दुर्घटना घटी। ऑटो से गिरे युवक को कार ने कुचल दिया। कार का टायर युवक के सिर पर चढ़ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी।
युवक अपने सहकर्मियों के साथ बड़े भाई को लेने के लिए निजामुद्दीन स्टेशन जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्जकर कार चालक व ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मूलरूप से गांव थराली, चमौली, उत्तराखंड निवासी दीपक (26) वाईडब्ल्यूसीए में नौकरी करता था।
वह अपने तीन सहकर्मियों के साथ ऑटो से निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन अपने बड़े भाई को लेने जा रहा था। भाई गांव से दिल्ली आ रहा था। चारों लोग ऑटो में पीछे बैठे थे। दीपक किनारे पर बैठा हुआ था।
जोर से ब्रेक लगाने के वजह से युवक ऑटो से गिरा
इंडिया गेट से जैसे ही ऑटो शेरशाह सूरी मार्ग पर मुड़ा तो ऑटो चालक ने जोर से ब्रेक लगा दिए। ब्रेक लगते ही दीपक ऑटो से नीचे गिर पड़ा। पीछे से तेज गति से आ रही कार ने दीपक को कुचल दिया।
कार का टायर दीपक के सिर पर चढ़ गया। दीपक को आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। ऑटो चालक व कार चालक मौके से फरार हो गए थे।
पुलिस इंडिया गेट व शेरशाह सूरी मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। देर रात तक ऑटो और कार का कुछ पता नहीं लगा था। पुलिस ने दीपक के परिजनों को सूचना दे दी है।