{"_id":"58dbae3c4f1c1bef4c63de88","slug":"man-committed-suicide-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली से परेशान व्यक्ति ने फांसी लगाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वसूली से परेशान व्यक्ति ने फांसी लगाई
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 29 Mar 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्थिक तंगी व बकायेदारों की वसूली से परेशान होकर एक व्यक्ति ने मंगलवार की रात को आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी ने मकान मालिक सहित कई अन्य पर पति को परेशान कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मौके से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन एरिया की मियांवाली कॉलोनी निवासी लीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति गोपाल शर्मा (40) ने कुछ लोगों से तंग होकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि उनके मकान मालिक ने पिछले तीन महीने से पानी की आपूर्ति बंद कर रखी है। इसके अलावा आस पड़ोस में उसके परिवार को बदनाम किया जा रहा है। इतना ही नहीं उसके बच्चों को उठाने व जान से मारने की धमकी भी दी जारही थी।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि मौके पर सुसाइड नोट में मृतक ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। कर्ज देने वाले गोपाल को परेशान कर रहे थे। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
महिला की शिकायत पर कैलाश मल्होत्रा, विख्यात, प्रदीप, विद्यावती, उमेश, सुनीता, सौरभ और विजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।