फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man committed suicide by putting his head outside the window of canter

गाड़ी की खिड़की में गर्दन फंसाकर युवक ने की आत्महत्या, ये था पूरा मामला

Wed, 31 Jan 2018 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 31 Jan 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
man committed suicide by putting his head outside the window of canter
akash - फोटो : अमर उजाला

झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र की एक वर्कशॉप में खड़े डंपर में युवक का शव मिलने से अफरातफरी मच गई। मृतक की शिनाख्त आकाश (22) के रूप में हुई है। सोमवार रात वर्कशॉप में खड़े डंपर की खिड़की में युवक की गर्दन फंसी थी।

विज्ञापन


कर्मचारी उसे निकालकर जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आकाश के परिवार ने कर्मचारियों पर साजिश रचकर उसकी हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


वहीं, वर्कशॉप के कर्मचारियों का कहना है कि आकाश ने डंपर की खिड़की में गर्दन फंसाकर जान दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश पेशे से मेकेनिक था

man committed suicide by putting his head outside the window of canter
death logo

पुलिस के मुताबिक, आकाश परिवार के साथ जी-705, शहीद नगर, गाजियाबाद में रहता था। उसके परिवार में पिता दयानंद राम, मां और दो भाई हैं। आकाश काफी समय से झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक वर्कशॉप में मैकेनिक था।

इस वर्कशॉप में ज्यादातर एमसीडी के कूड़ा उठाने वाले डंपरों की मरम्मत होती है। सोमवार सुबह आकाश वर्कशॉप आया था। इस बीच रात करीब 9.45 बजे उसके साथी पप्पी ने बताया कि आकाश को बेहोशी की हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना पर परिजन फौरन अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि आकाश को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। सीमापुरी थाना पुलिस वर्कशॉप के कर्मचारियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed