फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man committed suicide and named wife in suicide note

सुसाइड नोट में पत्नी को जिम्मेदार बता लगाई फांसी

Sat, 28 Jun 2014 04:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 28 Jun 2014 04:23 PM IST
विज्ञापन
Man committed suicide and named wife in suicide note

गुड़गांव में पत्नी पर अवैध संबंध के शक में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में उसने अपनी पत्नी, मकान मालिक और पड़ोसी युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। इस मामले में तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


मेवात के फिरोजपुर झिरका निवासी राजकुमार (38) ओमनगर में पत्नी और बेटी के साथ दो साल से किराये पर रह रहा था। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच काफी समय से लड़ाई चल रही थी।
विज्ञापन


राजकुमार को उसकी पत्नी पर मकान मालिक और पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ अवैध संबंध का शक था। चार दिन पहले दोनों के बीच इसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से वह बुधवार की रात अपने कमरे पर आया। बृहस्पतिवार की सुबह राजकुमार अपने कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। इसके बाद आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है।


इसमें मृतक ने अपनी पत्नी का मकान मालिक और एक पड़ोसी युवक के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मकान मालिक रवि कुमार, पड़ोसी युवक गुट्टु समेत उसकी पत्नी पूनम के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सिटी थाना सब इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह के अनुसार, इस संबंध में पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed