फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man claimed to see the terrorist near metro station, police on alert

शख्स ने किया मेट्रो स्टेशन के पास आतंकवादियों के दिखने का दावा, पुलिस के उड़े होश

Sat, 13 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
 Man claimed to see the terrorist near metro station, police on alert
terrorist - फोटो : FILE

कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक शख्स द्वारा दो आतंकियों को देखने का दावा करने के बाद स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा में जुटी पुलिस के होश उड़ गए।

विज्ञापन


चार घंटे तक चले तलाशी अभियान में पुलिस को कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सूचना देने वाला व्यक्ति अब भी अपनी बातों पर अडिग है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति ने कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन के पास आतंकी संगठन आईएसआईएस के दो संदिग्ध को देखने का दावा किया। उसने बताया कि दोनों संदिग्ध मेट्रो व रेलवे ट्रैक के आसपास घूम रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन के पास मेट्रो का ट्रैक भी जमीन पर है। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। मेट्रो पुलिस व सीआईएसएफ के जवानों ने ट्रैक में विस्फोटक लगाए जाने की आशंका को देखते हुए पूरे ट्रैक की जांच शुरू कर दी। 

व्यक्ति से स्पेशल व खुफिया एजेंसी कर रही पूछताछ

 Man claimed to see the terrorist near metro station, police on alert
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

वहीं स्थानीय कीर्ति नगर थाना पुलिस ने रेलवे ट्रैक के साथ साथ उस इलाके में स्थित झुग्गियों में छानबीन शुरू कर दी। पुलिस का तलाशी अभियान करीब चार घंटे तक चला। 

पुलिस को न ही कोई विस्फोटक मिला और न ही कोई संदिग्ध व्यक्ति  दिखा। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिसने संदिग्धों को देखने का दावा किया था वह अब भी अपने दावे पर कायम है।

ऐसे में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और खुफिया एजेंसी सूचना  देने वाले से पूछताछ में जुट गई है और उसके बताए हुलिए के आधार पर स्केच तैयार करने में जुटी है।
साथ ही स्थानीय पुलिस को सतर्क कर दिया गया है।किसी भी संदिग्ध को देखते ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed