फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man caught who wore uniform of police and was fighting with a news channel's guard

दरोगा की वर्दी पहनकर दिखा रहा था मीडिया हाउस के गार्डों को ठाठ, यूं खुली पोल

Tue, 16 Jan 2018 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 16 Jan 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
man caught who wore uniform of police and was fighting with a news channel's guard
man arrested in film city - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के एक युवक ने चोरी की कार फिल्म सिटी में एक समाचार चैनल की पार्किंग में जबरन खड़ी कर दी। कार लेने गया तो चैनल के गार्डों से उसकी बहस हो गई।

विज्ञापन


इसके बाद उसने फिल्म सिटी पुलिस चौकी से एक दरोगा की वर्दी चोरी की और चैनल के गार्डों पर रौब झाड़ने पहुंच गया। गार्डों ने आरोपी को पकड़कर थाना सेक्टर-20 पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान दिल्ली के रहने वाले लक्ष्मण के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में चैनल की पार्किंग में खड़ी कार को अपनी बताया। हालांकि कार पर लगी नंबर प्लेट के आधार पर की गई प्राथमिक जांच में वह किसी और के नाम रजिस्टर्ड दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सेक्टर-20 पुलिस संदिग्ध कार की जांच कर रही है। चैनल के सिक्योरिटी गार्ड धीरेंद्र सिंह ने बताया कि 12 जनवरी की देर रात आरोपी ने कार खड़ी की थी। कार में वीआईपी पार्किंग का स्टीकर और एक मंत्रालय की फाइलें रखी हुई थीं।

पार्किंग को लेकर हुई थी बहस

man caught who wore uniform of police and was fighting with a news channel's guard
man arrested in film city - फोटो : अमर उजाला

पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर जाते वक्त आरोपी की गार्डों से कार हटाने को लेकर बहस भी हुई थी। इसके बाद से गार्ड कार पर नजर रख रहे थे। अगले दिन 13 जनवरी की देर रात आरोपी कार के पास पहुंचा और स्टार्ट कर ले जाने का प्रयास करने लगा।

इस पर पार्किंग में तैनात चैनल के गार्ड ने ऑफिस का पहचान पत्र मांगा। आरोपी ने पहचान पत्र होने से इंकार कर दिया। गार्ड ने गाड़ी के पेपर दिखाने को कहा तो आरोपी उसमें भी आनाकानी करने लगा। कुछ देर बाद वह कार पार्किंग में ही लॉक कर चला गया। संदेह होने पर गार्डों ने कार के पहिये से हवा निकाल दी थी।

सोमवार तड़के करीब चार बजे आरोपी फिर फिल्म सिटी पहुंचा। उसने फिल्म सिटी पुलिस चौकी में टंगी एक दरोगा की वर्दी चोरी कर ली। दरोगा कुछ देर पहले ही रात की गश्त कर लौटे थे और कपड़े बदलकर आराम कर रहे थे।

आरोपी दरोगा की वर्दी पहनकर फिर कार के पास पहुंचा और वहां मौजूद गार्डों को धमकाने लगा। एक गार्ड को संदेह हो गया। उसने आरोपी से पुलिस का पहचान पत्र दिखाने को कहा तो वह हड़बड़ा गया। इसके बाद गार्डों ने उसे पकड़कर पीट दिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर फिल्म सिटी से पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed