फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man became alcohol smuggler for girlfriend

गर्लफ्रेंड पर पैसे खर्च करने के चक्कर में बना शराब तस्कर, 22 पेटी शराब के साथ धरा

Tue, 21 Nov 2017 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Nov 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
man became alcohol smuggler for girlfriend
सतीश - फोटो : अमर उजाला

द्वारका दक्षिण थाना पुलिस ने एक ऐसे तस्कर को गिरफ्तार किया है जो गर्लफ्रेंड पर खर्च करने के पैसै न होने पर शराब तस्करी करने लगा। उसके पास से 22 पेटी अवैध शराब मिली है। आरोपी की पहचान कीर्ति नगर कुल्लूपुर सोनीपत हरियाणा निवासी सतीश कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त शिबेश सिंह ने बताया कि द्वारका सेक्टर-1 चौकी के इंचार्ज राम प्रताप को सूचना मिली कि एक युवक कार से अवैध शराब की खेप लेकर हरियाणा से दिल्ली आ रहा है। इस पर पुलिस ने सेक्टर-2 के पावर हाउस के पास वाहनों की तलाशी का अभियान चलाया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद वहां पहुंची कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुकी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने पीछा कर आरोपी को दबोच लिया। सतीश ने बताया कि वह पहले गार्ड की नौकरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कई लड़कियों से उसकी दोस्ती हो गई। गर्लफ्रेंड पर खर्च करने के लिए उसके पास रुपये नहीं थे, इसलिए वह शराब तस्करी करने लगा। आरोपी हरियाणा से अवैध शराब लाकर दिल्ली की जेजे कॉलोनी में बेचता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed