फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man arrested who sodomized boy of fourth standard and killed him

मासूम के साथ कुकर्म कर की थी हत्या, पुलिस इन क्लूज की मदद से आरोपी तक पहुंची और फिर..

Fri, 16 Mar 2018 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Mar 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
man arrested who sodomized boy of fourth standard and killed him
sodomize

चौथी कक्षा के छात्र को बनाया था अपनी हवस का शिकार और कर दी थी हत्या, पुलिस को मिले थे ऐसे क्लू..

विज्ञापन


जैतपुर थाना पुलिस ने होली वाले दिन चौथी कक्षा के छात्र की हुई हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

आरोपी छात्र केसाथ कुकर्म करना चहाता था। छात्र ने विरोध किया तो चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी कानों की बाली व दाढ़ी से पकड़ा गया है।

ये था पूरा मामला

man arrested who sodomized boy of fourth standard and killed him
sodomize

दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल केअनुसार हरी नगर, पार्ट-दो जैतपुर में रहने वाले संजय झा ने अपने 11 वर्षीय पुत्र आकाश के अपहरण होने की शिकायत जैतपुर थाना पुलिस को 28 फरवरी को की थी।

तीन मार्च को बच्चे का शव बांके बिहार गार्डन, जैतपुर में आगरा कैनाल में मिला। पोस्टमार्टम के बाद पता लगा कि बच्चे की हत्या गला काटकर की गई है और कुकर्म करने की कोशिश की गई है।

हत्या का मामला दर्ज कर जैतपुर थानाध्यक्ष संजय सिंहा, इंस्पेक्टर रामसहाय, एसआई ईश्वर सिंह, राजीव कुमार व अरविंद कुमार की टीम ने तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।

आकाश के एक स्कूल साथी ने बताया कि उसने उसे एक दाढ़ी वाले युवक के साथ देखा था और उसने कानों में बालियां पहनी हुई थीं। पुलिस ने बच्चे के बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपी का स्कैच तैयार करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कैच बनवाया और पहुंचे आरोपी तक

इस स्कैच के आधार पर पुलिस ने मूलरूप से शोलापुर, महाराष्ट निवासी अमरनाम(25) को पकड़ लिया। वह आगरा कैनाल केपास स्थित झुग्गी बस्ती, शिवपुरी, जैतपुर में रहता था।

आरोपी केकब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकूबरामद कर लिया गया। वह सांई की पालकी लगाकर घर-घर पैसे मांगता था। छोटी होली वाले दिन आरोपी ने सुबह ही शराब पी ली थी।

उसने आकाश को स्कूल के सामने घूमते देखा। वह बच्चे को कैनाल केपास ले गया। वहां उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया। बच्चे ने विरोध किया और माता-पिता को बताने की बात कही तो आरोपी ने चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी थी। इसकेबाद बच्चे के शव को नहर में फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed