{"_id":"5ad6e84b4f1c1b64098b51cd","slug":"man-arrested-for-raping-and-making-video-of-mentally-disabled-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग बच्ची के साथ रेप कर बनाया वीडियो, जब किया वारयल तो मां के पास भी पहुंची क्लिप फिर..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिव्यांग बच्ची के साथ रेप कर बनाया वीडियो, जब किया वारयल तो मां के पास भी पहुंची क्लिप फिर..
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
साउथ रोहिणी इलाके में एक 12 साल की मानसिक रूप से दिव्यांग बच्ची के साथ रेप कर उसका वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ोस में रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, 12 साल की बच्ची मंगोलपुर कलां में परिवार के साथ रहती है। उसका पिता फैक्ट्री में काम करता है। दिव्यांग होने के कारण बच्ची स्कूल नहीं जाती है।
विज्ञापन
पुलिस को शिकायत में उसकी मां ने बताया कि उसके पड़ोस में बंटी नाम का व्यक्ति रहता है। कुछ दिन पहले बच्ची को वह लालच देकर अपने साथ सामुदायिक भवन ले गया। वहां पर उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन
उसके दोस्तों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। आरोपी ने बच्ची को किसी से कुछ नहीं बताने के लिए कहा। आरोपी के कुछ साथियों ने पूरी घटना का वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल कर दिया।
शनिवार की शाम बच्ची का वीडियो उसकी मां के पास पहुंच गया। उसके बाद उसकी मां ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने रेप और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।