फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   main accused of junaid lynching case seeks help to defend from police

जुनैद की हत्या के बाद मुख्य आरोपी ने 'रसूखदार' से लगाई थी खुद को पुलिस से बचाने की गुहार

Sun, 09 Jul 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 09 Jul 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
main accused of junaid lynching case seeks help to defend from police
मृतक जुनैद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-मथुरा ईएमयू में सीट के विवाद में हुए जुनैद खान की पीट-पीट कर और चाकू से गोदकर हुई हत्या का मुख्य आरोपी महाराष्ट्र के धुले से गिरफ्तार हो गया है। वारदात अंजाम देने के बाद पुलिस की पकड़ से बचने के लिए हत्यारोपी महाराष्ट्र भाग गया था और जगह बदल बदल कर रह रहा था। 

विज्ञापन


पुलिस सूत्र बताते हैं कि वारदात के बाद हत्यारोपी ने गांव के ही एक रसूखदार व्यक्ति से संपर्क कर उसे बचाने की गुहार लगाई थी। उस व्यक्ति ने आरोपी को फिलहाल कुछ दिन के लिए शहर से दूर चले जाने की सलाह दी थी। 
विज्ञापन


दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करने वाला आरोपी परिजनों को भी अपने छिपने के सही ठिकाने की जानकारी नहीं देकर गया था। परिजनों से बंगलुरू जाने की बात कह कर वह महाराष्ट्र के धुले जिले में रह रहा था। पुलिस ने गांव के उसी रसूखदार व्यक्ति को विश्वास में लिया तब जाकर हत्यारोपी के छिपने का ठिकाना पता चला। पुलिस इसके पहले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ में मुख्य आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी ने जुनैद पर चाकू से वार करने की बात कुबूल की है। वारदात के समय मौके पर मौजूद जुनैद के भाई हाशिम और मोसिम से भी पुलिस ने हत्यारोपी की शिनाख्त करवाई। कानूनी प्रक्रिया की वजह से जीआरपी ने अभी हत्यारोपी की पहचान गुप्त रखी है।

मालूम हो कि 22 जून को दिल्ली से ईद की खरीदारी कर दिल्ली-मथुरा ईएमयू से लौट रहे खंदावली निवासी जुनैद खान और उसके भाईयों की कुछ सहयात्रियों से लड़ाई हो गई थी। बल्लभगढ़ और असावटी के बीच ट्रेन में मारपीट और चाकूबाजी में जुनैद की मौत हो गया था जबकि शाकिर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस पांच लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 

मंगलवार को ही रवाना हो गई थी टीम 

main accused of junaid lynching case seeks help to defend from police
junaid murder - फोटो : अमर उजाला

जीआरपी सूत्रों के मुताबिक हत्यारोपी की पहचान तो काफी पहले हो गई थी लेकिन वह कहां है इसका पता नहीं लग रहा था। हत्यारोपी यहां के माहौल की जानकारी लेने के लिए भमरौला गांव के रसूखदार व्यक्ति को फोन करता था। पुलिस ने रसूखदार व्यक्ति से संपर्क कर कानून की मदद करने को कहा।

रसूखदार ने हत्यारोपी का फोन आने पर उसकी स्थिति की जानकारी लेकर जीआरपी को दी। हत्यारोपी की लोकेशन पता चलते ही जीआरपी टीम मंगलवार को ही महाराष्ट्र के धुले जिले के लिए रवाना हो गई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस हत्यारोपी तक पहुंच गई। 

सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में हत्यरोपी ने पुलिस को उसे असावटी स्टेशन से बाइक पर बैठा कर अपने साथ ले जाने वाले युवकों की जानकारी दी थी। उससे मिली जानकारी पर ही पुलिस ने असावटी के पास रहने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया था हालांकि पुलिस ने इन दोनों की गिरफ्तारी के बारे में नहीं बताया। रविवार को हत्यारोपी के मीडिया के सामने आने पर घटना की सच्चाई सामने आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed