{"_id":"0549d3f7721549651e5e5669f4df17c5","slug":"made-clipping-with-friends-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों संग पत्नी की क्लिपिंग बनाकर 25 लाख वसूले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्तों संग पत्नी की क्लिपिंग बनाकर 25 लाख वसूले
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 10 Oct 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने पत्नी की मदद से अपने दो दोस्तों की अश्लील क्लिपिंग बनाकर उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर उनसे 25 लाख रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन
इस संबंध में पीड़ित युवकों ने आरोपी दंपति समेत पांच लोगों के खिलाफ सिहानी गेट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस एक युवक को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार, शिब्बनपुरा निवासी प्रापर्टी डीलर युवक ने बताया कि ईद के दिन वह साथी के साथ मसूरी निवासी दोस्त के घर पहुंचे थे। वहां उन्हें नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन
होश में आने पर उन्होंने खुद को दिल्ली के एक होटल में पाया। जहां दोस्त की पत्नी रोते हुए उस पर रेप का आरोप लगा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान दो अन्य युवक वहां पहुंचे और उनसे मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
साथ ही अश्लील क्लिप को सार्वजनिक करने की धमकी भी दी। युवकों ने 25 लाख रुपयों की मांग करते हुए दोनों को बंधक बना लिया। बाद में परिजनों से रकम लेने के बाद उन्हें छोड़ा गया।
इंस्पेक्टर सिहानी गेट अशोक सिसोदिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।