{"_id":"d48744d503dcba39db3c98d291ed6b9f","slug":"lover-rapes-his-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिसके लिए पति को छोड़ा, उसी ने लूट ली अस्मत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिसके लिए पति को छोड़ा, उसी ने लूट ली अस्मत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 09 Feb 2014 05:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगलोई में 37 वर्षीय महिला ने एक शख्स पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी रुड़की (उत्तराखंड) का रहने वाला है। मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की एक टीम आरोपी मान सिंह (38) की गिरफ्तारी के लिए रुड़की में दबिश दे रही है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को दी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि कई साल पहले वह पति के साथ रुड़की घूमने गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: रेप करने के बाद कमरे में बाहर से ताला लगा देता है
विज्ञापन
वहां उसकी मुलाकात मान सिंह से हुई। इसके बाद आरोपी से फोन पर बात होने लगी। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के काफी नजदीक आ गए।
महिला का आरोप है कि मान सिंह ने उससे शादी करने की इच्छा जताई और दिल्ली आकर दुष्कर्म किया। महिला के मुताबिक, छह फरवरी को आरोपी उसके घर आया और उससे रेप किया।
जब पीड़िता ने शादी करने का दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया। अगले दिन पीड़िता ने नांगलोई थाने में इसकी शिकायत की।