फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lover of wife shoot husband in welcome Delhi

पत्नी के प्रेमी ने पति को मारी गोली, पीड़ित के फ्लैट पर भी किया कब्जा

Thu, 07 Feb 2019 07:26 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 07 Feb 2019 07:26 AM IST
विज्ञापन
Lover of wife shoot husband in welcome Delhi
गोली
वेलकम इलाके में पत्नी के प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर तैयब (32) के सिर में गोली मार दी। जीटीबी अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी दानिश खतरा दो साल पूर्व तैयब की पत्नी को भगाकर ले गया था। महिला अब पति के अपने नाम खरीदे गए फ्लैट में रह रही थी।
विज्ञापन


मंगलवार को तैयब इसे खाली कराने गया था। देर रात दानिश ने अपने दोस्त सलमान के साथ मिलकर तैयब को गोली मार दी। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, तैयब गली नंबर-24, जनता कॉलोनी, वेलकम में पत्नी, एक बेटे और बेटी के साथ रहता था। सिलाई का काम करने वाले तैयब ने पत्नी के नाम से एक फ्लैट खरीदा था। दो साल पूर्व तैय्यब की पत्नी को दानिश खतरा भगाकर ले गया। बाद में वे उसके ही फ्लैट में अलग रहने लगे। तैयब उन्हें वहां से निकालना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को वह इसी सिलसिले में गली नंबर-19 में दानिश के पास गया था। बहस होने के बाद वह देर रात अपने घर लौट रहा था। इसी बीच दानिश व सलमान ने उसे गोली मार दी। वारदात के बाद दोनों फरार हो गए।


कार सवारों ने युवक को मारीं छह गोलियां
द्वारका जिले के बाबा हरिदास नगर में कार सवार बदमाशों ने हरिओम यादव (18) को छह गोलियां मारीं। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम को हरिओम धासा बार्डर के पास अपनी मां को लेने आया था। वहां कार सवार बदमाशों ने अचानक उस पर गोलियां बरसा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed