{"_id":"e3d94361a1b31d2bde760d230cc3264f","slug":"lover-murder-female-partner","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी को था शक, उसने कैंची से कर दी प्रेमिका की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी को था शक, उसने कैंची से कर दी प्रेमिका की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 01 May 2014 03:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के गोविंद पुरी इलाके में युवती की कैंची घोंपकर हत्या करने का मामला सामने आया है। गोविंद पुरी थाना पुलिस ने मूलरूप से रोहतक निवासी आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अन्य युवक से संबंध होने को लेकर संदेह करता था।
विज्ञापन
23 अप्रैल का हत्या करके हो गया था फरार
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संगम विहार निवासी बलजीत कौर (29) ओखला स्थित वोडाफोन के ऑफिस में एग्जीक्यूटिव थी। संगम विहार में रह रहे अनेस (36) से उसके प्रेम संबंध थे। अनेस संगम विहार में परचून की दुकान चलाता है। दोनों ने मिलने के लिए गोविंद पुरी की गली नंबर छह में किराये पर कमरा ले रखा था।
विज्ञापन
दोनों 23 अप्रैल को लंच पर यहां मिले तो दूसरे युवक से संबंध को लेकर अनेस का बलजीत से झगड़ा हो गया। इस पर गुस्से में अनेस ने कैंची से युवती पर चार वार कर दिए और फरार हो गया।
विज्ञापन
वहीं, युवती के घर नहीं लौटने पर पिता ने ओखला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। वोडाफोन का कार्यालय ओखला थाना क्षेत्र में आता है। ओखला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
बुधवार को पुलिस ने अनेस को रोहतक से बुलाकर गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कमरे से बुधवार शाम को युवती का सड़ा-गला शव बरामद कर लिया। मामले की जांच गोविंदपुरी थाना पुलिस को सौंपी गई है।