फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   love couple escape from safe house with the help of boy's family

लड़के के परिजनों की मदद से सेफ हाऊस से भागा प्रेमी जोड़ा

Wed, 14 Sep 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 14 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
love couple escape from safe house with the help of boy's family
पु‌लिस - फोटो : file photo

शुक्रवार की रात पुलिस लाइन स्थित सेफ हाऊस से भागे प्रेमी जोड़े के मामले में सोमवार को एक नया मोड़ आया हैं। 

विज्ञापन


नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने वाले प्रेमी मोहमद आकिल की पहली पत्नी के भाई कांगरका तावडू निवासी वकील ने सोमवार को पुलिस कप्तान कुलदीप यादव से मुलाकात की तथा बताया कि इन्हें पूर्वनियोजित योजना के तहत भगाया गया हैं।

उसने आरोप लगाया कि लड़के के पिता नूर मोहमद, हसन मोहमद, आस मोहमद निवासी जलालपुर फिरोजपुर तथा कंवरसिका निवासी लडके का फूफा खुर्शीद अहमद व जाहुल शुक्रवार की रात गाड़ी लेकर पुलिस लाइन के बाहर खडे हुए तथा अंदर से प्रेमी जोडा उनके साथ बैठकर फरार हो गया।
विज्ञापन


ये लोग पहले से ही प्रेमी जोड़ा से मिलते रहे थे और योजना बनाकर इस कार्य को अंजाम दिया गया। उसने पुलिस कप्तान को बताया कि लडकी को भगाकर ले जाने वाले मोहमद आकिल ने उसकी बहन को दो बच्चों के साथ मारपीट कर घर से भगा दिया हैं और वह आजकर अपने पिता के घर रह रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में उन्होंने आकिल के खिलाफ दहेज उत्पीडन का मामला भी दर्ज कराया हुआ हैं। वहीं लड़की के पिता लल्लन मिश्रा ने भी पुलिस कप्तान से मुलाकात की तथा बताया कि उनकी बेटी नाबालिग हैं और आरोपी बहला-फुसला कर उसे भगा कर ले गया हैं। 

लड़की के अपहरण का मुकदमा भी आरोपी आकिल के खिलाफ दर्ज कराया हुआ हैं। उन्होंने पुलिस कप्तान से गुहार लगाई कि वे जल्द उन दोनों को गिरतार करें तथा उनकी बेटी को उस आवारा लडके से दूर कर उन्हें सौंपे। 


पुलिस कप्तान कुलदीप यादव ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे इस मामले को पूरी गंभीरता से ले रहे हैं और लापरवाह कर्मचारियों को सस्पेंड भी कर चुके हैं। जल्द ही भागे गए प्रेमी जोड़े को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed