{"_id":"1aff4f5ac07e780f1d640d63c7b3a02d","slug":"looting-railway-guard-from-moving-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन में रेलवे के गार्ड से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती ट्रेन में रेलवे के गार्ड से लूटपाट
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 13 Sep 2014 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलसुबह तीन बजे ईएमयू ट्रेन से शाहदरा से गाजियाबाद ड्यूटी पर जा रहे रेलवे के एक गार्ड से बदमाशों ने चलती ट्रेन में लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों गार्ड पर ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
गार्ड ने गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंच जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मूलरूप से ऊन (शामली) निवासी विनोद कुमार रेलवे में गार्ड है और उसकी तैनाती फिलहाल गाजियाबाद स्टेशन पर है।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे अपने शाहदरा स्थित घर से गाजियाबाद के लिए चली ईएमयू ट्रेन में बैठ गया। अलसुबह ट्रेन में सवारी नहीं थी। गार्ड के मुताबिक साहिबाबाद स्टेशन के पास चार युवक कोच में आए और बैठ गए।
विज्ञापन
इनमें से एक युवक ने मोबाइल छीनने के लिए गार्ड की जेब में हाथ डाल दिया। विरोध करने पर युवकों ने उससे मारपीट की और ब्लेड से उसके गाल पर वार कर दिया। बदमाश मोबाइल और नकदी लेकर भाग गए।
घायल हालत में गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंच गार्ड ने जीआरपी थाने में रिपोर्ट करायी। प्राथमिक उपचार के बाद गार्ड विनोद अपने पैतृक गांव ऊन चला गया है। जीआरपी इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिरोही का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।