फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   looter of dumper driver held

डंपर चालक को लूट कर भाग रहा एक बदमाश गिरफ्तार

Sat, 05 Mar 2016 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 05 Mar 2016 09:36 AM IST
विज्ञापन
looter of dumper driver held
गिरफ्तार - फोटो : file photo

गुड़गांव-अलवर मार्ग स्थित गांव नसीरबास के समीप 6 हथियार बंद बदमाशों ने एक डंपर चालक को लूट लिया। डंपर चालक व उसके परिचालक ने बदमाशों से जमकर मुकाबला किया और एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को रिमांड पर लिया है। और उसके अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। फिरोजपुर झिरका पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डंपर चालक अब्दुल गफ्फार पुत्र आमीन व उसका चालक मुनफेद नांगल क्रेशर जोन से माल भरकर डंपर को नोएडा की ओर ले जा रहे थे।
विज्ञापन


इस बीच जैसे ही वह फिरोजपुर झिरका से सटे गांव नसीरबास के समीप पहुंचे तो इतने में हथियार बंद बदमाशों ने डंपर के सामने अपनी शिट डिजायर कार लगा दी और डंपर में घुसकर उसके चालक से दस हजार की नगदी व मोबाइल छीन लिया।  चालक ने हिम्मत दिखाई और बदमाशों का जमकर मुकाबला किया।  एक बदमाश को चालक ने मौके से पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों पर कई राज्यों में 50 से अधिक मामले दर्ज
सभी बदमाशों के खिलाफ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा में लूटपाट डकैती के दर्जनों मामले दर्ज हैं। जांच अधिकारी शीश राम ने बताया कि पकडे़ गए बदमाश की पहचान राहुल पुत्र यूनुस निवासी खिल्लूका थाना हथीन जिला पलवल के रूप में हुई। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed