फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   loot with jeweller's worker in delhi.

सोने की छड़ी छीनकर फरार हो गए बदमाश

Thu, 02 Oct 2014 07:51 PM IST
Updated Thu, 02 Oct 2014 07:51 PM IST
विज्ञापन
loot with jeweller's worker in delhi.
दिल्ली के गांधीनगर इलाके में दो बदमाशों ने ज्वेलर के कारीगर की पिटाई कर उससे सवा लाख रुपये की कीमत का सोना लूट लिया। घटना के समय कारीगर दूसरे ज्वेलर की फैक्टरी से सोने की छड़ी बनवाकर आ रहा था।
विज्ञापन


कारीगर की शिकायत पर गांधीनगर थाना पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार मूलत: पश्चिम बंगाल का रहने वाला जियाउल (20) अजीत नगर में रहता है। वह गांधीनगर स्थित आशीष खन्ना की ज्वेलरी दुकान में कारीगर का काम करता है। बुधवार शाम आशीष खन्ना ने उसे 36 ग्राम सोना दिया और उसे दिनेश की फैक्टरी से छड़ी बनवाकर लाने के लिए कहा।
विज्ञापन

पकड़ लिया और की पिटाई

loot with jeweller's worker in delhi.

जियाउल सोना लेकर दिनेश की फैक्टरी में गया। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वह छड़ी बनवाकर वापस दुकान आ रहा था। जियाउल के मुताबिक गली संख्या दो के पास दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। उसके बाद उन लोगों ने सोने की छड़ी छीन कर फरार हो गये।

वारदात के बाद जियाउल अपने दुकान पर पहुंचा और मालिक को सारी बातें बताई। उसके बाद उसने सौ नंबर पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने जियाउल के बयान पर लूटपाट का मामला दर्र्ज कर कर लिया।

पुलिस का कहना है कि जियाउल के बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed