{"_id":"3ed9c05f7709d1380a3aa826325bea15","slug":"loot-with-idea-distributor-in-noida-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"IDEA के डिस्ट्रीब्यूटर से पौने दो लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
IDEA के डिस्ट्रीब्यूटर से पौने दो लाख की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 13 Sep 2014 03:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के कासना गांव में आइडिया कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर से शुक्रवार शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने करीब सवा लाख की नकदी और 50 हजार रुपए के कूपन लूट लिए।
विज्ञापन
बाइकर्स ने रास्ता पूछने के बहाने कार को रुकवाया था। डिस्ट्रीब्यूटर दुकानदारों से रुपये इकट्ठा कर वापस लौट रहा था। पीड़ित ने कासना पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
पढ़ें-निवेशकों के एक करोड़ ले भागी फाइनेंस कंपनी
विज्ञापन
ग्रेनो में आइडिया कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर धर्मवीर सिंह कार से शुक्रवार को कूपन बांटने गए थे। कूपन बांटते के साथ ही उन्होंने दुकानदारों से पेमेंट भी ले ली। शाम को कासना गांव से निकले तभी बाइक पर तीन बदमाश और आकर रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोक लिया।
उनके रुकते ही एक बदमाश ने तमंचा निकालकर धर्मवीर के सिर पर लगा दिया। धमकी दी कि शोर मचाया या विरोध किया तो गोली मार दी जाएगी। तीनों बदमाशों उनसे रुपये और कूपन का बैग लूटकर फरार हो गए।
पीड़ित ने बदमाशों के भागने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वायरलेस कर वाहन चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चला। पीड़ित ने कासना कोतवाली में घटना की तहरीर दे दी है।