फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   loot with ib officer, took away the bag which was carrying important documents

IB ऑफिसर से लूटपाट, बदमाशों ने उड़ाए जरूरी कागजात

Fri, 01 Dec 2017 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 01 Dec 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
loot with ib officer, took away the bag which was carrying important documents
demo pic

राजधानी में बदमाशों ने अलग-अलग जगहों पर तीन वारदात को अंजाम दिया। द्वारका में आईबी के अधिकारी से लूटपाट की, वहीं नॉर्थ रोहिणी में दिल्ली पुलिस के सिपाही को ही निशाना बनाया।

विज्ञापन


उत्तम नगर में भी रिवाल्वर के दिखाकर एयरफोर्स के रिटायर कर्मी को लूट लिया। पुलिस मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान में जुटी है। पुलिस के अनुसार, पहला मामला द्वारका नॉर्थ इलाके का है।
विज्ञापन


दिनेश प्रताप (52) सेक्टर-3 द्वारका में नेशनल अपार्टमेंट में रहते हैं। वह आईबी में ज्वाइंट डिप्टी डॉयरेक्टर के पद पर हैं। बुधवार रात काम खत्म करने के बाद वह मेट्रो से सेक्टर-13 मेट्रो स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से वह पैदल घर जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आए बाइक पर सवार तीन युवक बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में डेबिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य कागजात थे। दूसरा मामला रोहिणी नॉर्थ का है।

Trending Videos

loot with ib officer, took away the bag which was carrying important documents

दलवीर (32) परिवार के साथ सेक्टर-8 रोहिणी में रहते हैं। वे दिल्ली पुलिस में बतौर सिपाही कार्यरत हैं। इस वक्त उनकी तैनाती विनय मार्ग स्थित प्रेसिडेंट सेल में है। बुधवार रात वह ड्यूटी के बाद सेक्टर-8 रोहिणी पहुंचे।

वहां से वह पैदल ही घर जा रहे थे। इसी दौरान मोबाइल पर कॉल आने पर वह बात करने लगे, तभी बाइक पर आए बदमाश फोन झपटकर फरार हो गए। तीसरी वारदात उत्तम नगर की है। रामप्रसाद वर्मा (55) परिवार के साथ विपिन गार्डेन में रहते हैं।

वह एयरफोर्स से रिटायर हैं और फिलहाल पंचकूला के एडूकेशन डिपार्टमेंट में काम करता है। बुधवार को वह नजफगढ़ से उत्तम नगर पहुंचे। गंदा नाला के पास उतरने के बाद वह पैदल ही घर जा रहे थे।

कुछ दूर जाने पर चार युवकों ने पिस्टल दिखाकर उनसे 3500 रुपये, एटीएम कार्ड व अन्य कागजात लूटकर फरार हो गए। तीनों मामले में पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed