{"_id":"018b40e1fed17f62fd16c28b2933b2c9","slug":"loot-with-business-man-in-filmy-style","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों के घुसते ही गुल हो गई बिजली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों के घुसते ही गुल हो गई बिजली
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 14 Jan 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी दिल्ली के खारी बावली इलाके में सोमवार दोपहर छह-सात बदमाशों ने मसाला कारोबारी सुरेश चंद मित्तल के कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों को बंधक बनाकर 22 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने कर्मचारी ओमप्रकाश को चाकू मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
लाहौरी गेट थाना पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक दुकान से 12 लाख की लूट हुई है। पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
सुरेश का खारी बावली में मसालों और मेवा का कारोबार है। वह बाजार किराना कमेटी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी हैं। सोमवार दोपहर वह अपनी दुकान पर थे। वहीं, दूसरी मंजिल पर स्थित उनके कार्यालय में पांच-छह कर्मचारी काम कर रहे थे। तभी छह-सात हथियारबंद बदमाश दूसरी मंजिल पर पहुंचे और टेलीफोन के तार से कर्मचारियों के हाथ-पैर बांधकर मुंह में टेप लगा दिया। इसके बाद वहां रखे करीब 22 लाख रुपए लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
वारदात के दौरान बिजली गुल थी
कारोबारियों ने आरोप लगाया है कि जैसे ही बदमाश दुकान में घुसे वहां की बिजली गुल हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि बदमाशों के जाते ही बिजली आ गई। उनका कहना है कि ऐसे में दुकान में लगे सीसीटीवी में बदमाशों का फोटो आना मुमकिन नहीं हो सका। बिजली गुल करने में बदमाशों का ही हाथ हो सकता है।
व्यापारी बनकर घुसे थे बदमाश
सुरेश का कहना है कि बदमाश दुकान में व्यापारी बनकर आए थे। पहले एक बदमाश ब्रीफकेस लेकर आया था और दुकान का मुआयना करके चला गया। कुछ देर बाद उसके साथ अन्य बदमाश दुकान में घुसे। वारदात को अंजाम देने से पहले उन्होंने सीसीटीवी और टेलीफोन के तार काट दिए थे।