{"_id":"7cc6dd1693bdf35b68c36623dfc12f33","slug":"loot-on-faridabad-bypass","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईपास पर फिल्मी स्टाइल में हुई लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाईपास पर फिल्मी स्टाइल में हुई लूट
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 02 Jan 2014 11:53 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद बाईपास रोड पर मंगलवार रात कार सवार दिल्ली जलबोर्ड कर्मी को दो बाइक सवार लोगों ने अपने आपको पुलिस बताते हुए रोक लिया और चोरी के केस में फंसाने की धमकी देकर सोने की चेन व कड़ा छीन लिया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
जितेंद्र शर्मा सेक्टर-37 में अपने परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार रात करीब नौ बजे वह दिल्ली से अपनी कार में घर का सामान लेकर आ रहे थे। बाईपास रोड पर घर के नजदीक ही दो लोगों ने चेकिंग करने का इशारा करके कार रुकवा ली। कार के रुकते ही दोनों ने अपने आप को सीआईए स्टाफ बताया और कार में चोरी का माल होने की सूचना मिलने की बात कही।
विज्ञापन
जब शर्मा ने उनका विरोध किया तो उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी। दूसरे आदमी ने मोबाइल फोन निकाल कर किसी को कॉल करके कहा कि उन्होंने आदमी पकड़ लिया है आ जाओ। इसके बाद दोनों ने उनका कड़ा व चेन उतारकर उन्हें भगा दिया।
विज्ञापन
पीड़ित जितेंद्र शर्मा ने मामले की जानकारी सेक्टर-37 आरडब्ल्यूए प्रधान आशा शर्मा व पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और शर्मा से शिकायत ले ली।