{"_id":"2767a6fac174818d7f00e5b82d845454","slug":"loot-master-mind-and-three-arrested-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलिए, NCR में आतंक फैलाने वाले शातिरों से","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिलिए, NCR में आतंक फैलाने वाले शातिरों से
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 04 Feb 2014 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव अपराध शाखा-दो (सेक्टर 46) पुलिस ने दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में लूट-डकैती करने वाले गिरोह के सरगना को उसके दो गुर्गों के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
इनकी पहचान मूल दौसा राजस्थान के राजेंद्र उर्फ बुड्ढा उर्फ बाबा, जो फिलहाल दिल्ली के होलंबी कलां में रहता है, सुल्तानपुरी के दीपू उर्फ धमेंद्र और ओमप्रकाश उर्फ डॉक्टर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:उसने बच्ची से दुष्कर्म और इसने बच्चे से किया था कुकर्म
पुलिस ने लूट का माल खरीदने वाले होलंबी के सुनार श्याम सुंदर को भी गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने आधा किलो सोना और छह किलो चांदी बरामद की है। पुलिस चारों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पिछले महीने पुलिस ने इसी गैंग के आठ शातिरों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) विवेक शर्मा ने बताया कि करीब डेढ़ साल से गिरोह गुड़गांव सहित दिल्ली, फरीदाबाद, यूपी और राजस्थान के कुछ हिस्सों में चोरी, लूट और डकैती की वारदात को अंजाम दे रहा है। अकेले गुड़गांव में 25 के करीब वारदातों को गिरोह ने अंजाम दिया है।
यह भी पढ़ें:हिजबुल मुजाहिद्दीन का आतंकी दिल्ली में क्या कर रहा था?
दिल्ली और एनसीआर के दूसरे हिस्सों में 150 से अधिक वारदातों में ये शामिल रहे हैं। आठ दिसंबर को फरीदाबाद के सेक्टर 21 में गिरोह के सरगना राजेंद्र उर्फ बुड्ढा ने अपने कुछ साथियों के साथ एक घर में घुस कर महिला को बंधक बना लिया। फिर बच्चे को चाकू की नोक पर रखकर लूटपाट की थी।
इसी तरह की घटना कुछ दिन बाद ही पालम विहार में की गई। जनवरी में इस गिरोह के आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उस समय गैंग का मुखिया राजेंद्र भागने में सफल हो गया था।
बीती रात मुखबिर की सूचना पर तीनों को दबोच लिया गया। उनके कब्जे से एक स्विफ्ट, एक सेंट्रो कार, भारी मात्रा में बड़े धारदार हथियार, पाइप रिंच, प्लास, पेचकस, लोहे की रॉड और सिमकार्ड बरामद किया गया है। जबकि माल खरीदने वाले को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।