{"_id":"2cf913088ebf2069adb9fca007b02542","slug":"loot-in-shop-by-sales-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अगर किसी को बताया गया तो जान से मरवा दूंगी'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'अगर किसी को बताया गया तो जान से मरवा दूंगी'
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 02 Feb 2014 05:42 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद के सेंट्रल थाना क्षेत्र में एक दुकान में हुए महिला कर्मचारियों में हुए आपसी झगड़े में एक महिला कर्मचारी ने काउंटर पर रखे 45 हजार रुपये चुरा लिए और फरार हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पलवल के रहने वाले मुकेश कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी सीटीसी मॉल सेक्टर-12 में दुकान है। दुकान पर सुगंध नाम की एक लड़की मैनेजर के तौर पर काम करती है।
विज्ञापन
इसके अलावा जिया शर्मा, संता व लक्की नाम की तीन लड़कियां भी काम करती हैं। एक फरवरी को इन सभी का आपस में झगड़ा हो गया।
झगड़े का फायदा उठाकर जिया शर्मा ने गल्ले में रखे 45 हजार रुपये व गल्ले की चाबियां लेकर चली गई।
उसने बाकी कर्मचारियों को धमकी दी कि अगर किसी को बताया गया तो जान से मरवा देगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।