फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   loot in passenger train

कैसे हुई चलती ट्रेन में डकैती?

Fri, 17 Jan 2014 02:57 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Jan 2014 02:57 PM IST
विज्ञापन
loot in passenger train

मुरादाबाद से दिल्ली आ रही पैसेंजर ट्रेन में बुधवार रात आधा दर्जन बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


बदमाशों ने विरोध करने पर तीन यात्रियों को चाकू मारकर जख्मी कर दिया और उनसे मोबाइल और हजारों रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के समय सिग्नल नहीं होने की वजह से ट्रेन पुल पर खड़ी थी। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मनोज कुमार गांव रामपुर भोर ,अमरोहा का रहने वाला है। वह मजदूरी करता है। बुधवार रात वह मुरादाबाद से पुरानी दिल्ली के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन आ रहा था।
विज्ञापन


उसके साथ दीपक और जुल्फिकार के अलावा अमरोहा के रहने वाले तीन अन्य लोग थे। ट्रेन साढ़े दस बजे रात शाहदरा से पुरानी दिल्ली के लिए रवाना हुई। सिग्नल नहीं होने की वजह से ट्रेन लोहे वाले पुल पर रुक गई। मनोज के मुताबिक इसी दौरान उसके डब्बे में आधा दर्जन युवक सवार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद उन लोगों ने चाकू निकाल लिया और लोगों से लूटपाट करने लगे। बदमाशों ने उन लोगों से छह मोबाइल फोन और करीब पांच हजार नकदी छीन लिए। मनोज, दीपक और जुल्फिकार ने इसका विरोध किया। विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। बचाव करने के बावजूद तीनों जख्मी हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश ट्रेन से उतरकर भाग गए।


मनोज ट्रेन के डिब्बे में मौजूद एक व्यक्ति का मोबाइल लेकर पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मनोज के बयान पर डकैती का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को आशंका है कि यमुना बाजार के पास मौजूद नशेड़ियों ने वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed