{"_id":"57a6aee74f1c1ba8672ba5d5","slug":"loot-in-engineers-house-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बेटी के सिर पर पिस्टल रख बदमाशों ने लूटा इंजीनियर का सबकुछ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम बेटी के सिर पर पिस्टल रख बदमाशों ने लूटा इंजीनियर का सबकुछ
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 07 Aug 2016 09:15 AM IST
विज्ञापन
बुराड़ी के परशुराम एंक्लेव इलाके में शुक्रवार रात हथियार बंद बदमाशों ने एक इंजीनियर को परिवार समेत बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाशों ने उसकी ढाई साल की बेटी को गोली मारने की धमकी देकर लाखों रुपये के जेवरात और हजारों रुपये नगदी लूट ली और फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सुनील कुमार पत्नी बबीता और ढाई साल की बेटी गीतांश के साथ परशुराम एंक्लेव में रहते हैं। सुनील पेशे से इंजीनियर हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार रात करीब ढाई बजे खिड़की का ग्रिल काटकर चार बदमाश उनके घर में घुस गए। बदमाशों ने सुनील समेत परिवार के सभी सदस्यों को पिस्टल के बल पर कमरे के एक कोने पर बिठा दिया।
विज्ञापन
उसके बाद बदमाश उनकी बेटी को गोली मारने की धमकी देकर नगदी और जेवरात देने के लिए कहा। बदमाशों ने अलमारी में रखे हजारों रुपये की नगदी और लाखों के गहने निकाल लिए।
एक बदमाश ने सुनील की पत्नी के पहने हुए सभी जेवरातों को शरीर से खींच कर निकाल लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।