{"_id":"efb138a3837b1f3c15bac7bc56315bb7","slug":"loot-in-custom-officer-s-home-after-shooting-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्टम अधिकारी की पत्नी को गोली मारकर लाखों की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कस्टम अधिकारी की पत्नी को गोली मारकर लाखों की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 29 Jul 2014 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के पॉश एरिया सेक्टर-31 में सोमवार को दिनदहाड़े कस्टम अधिकारी के घर में लाखों की लूट हो गई। बाइक पर आए तीन बदमाश कस्टम अधिकारी के घर में घुसकर उसकी पत्नी को गोली मार घर में लाखों की लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना के बाद काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिसके बाद घायलावस्था में महिला को पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि हमलवारों में एक महिला के देवर का लड़का था। वारदात के घंटों बीत जाने के बाद भी पुलिस इसे छिपाती रही। जिसे लेकर मामला पेचीदा बन गया है।
विज्ञापन
दिल्ली में कस्टम विभाग के अधिकारी अपने परिवार के साथ सेक्टर-31 में रहते है। जानकारी के अनुसार सोमवार को घर पर उनकी पत्नी सावित्री अकेली थी। इस दौरान बाइक पर सवार होकर तीन युवक उनके घर पहुंचे। जिनमें एक महिला के देवर का लड़का और उसके दो साथी थे। जिन्हें देखकर महिला ने दरवाजा खोल दिया।
लूट के इरादे से आए तीनों युवकों ने घर में घुसते ही महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार महिला के विरोध करने पर एक युवक ने उसे गोली मार दी। जिससे वह जमीन पर गिर गई। जिसके बाद तीनों युवकों ने घर में रखे कैश के अलावा कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
दिनदहाड़े गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। तब तक हमलवार निकल भागे। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी काफी देर तक पुलिस की टीम मौके पर नहीं पहुंची। जिसके बाद लोगों की मदद से महिला को पारस अस्पताल में दाखिल कराया गया।
पुलिस टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी लेकिन हाईप्रोफाइल मामले को देखते हुए लगातार छिपाती रही। देर शाम तक सेक्टर-40 थाना एरिया में मामला ही दर्ज नहीं किया गया।
इस बारे में पुलिस अधिकारियों के फोन घनघनाने के बावजूद किसी ने जवाब नहीं दिया। देर रात एसीपी सदर ममता खरब ने मामले की पुष्टि की। साथ ही जांच पड़ताल जारी होने की बात कही। उधर, अस्पताल में महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।