{"_id":"1ea2f84b4f08b5e9c09b8ab6bc12b344","slug":"loni-two-youths-drowned-in-yamuna-the-third-saved","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनी के दो युवक यमुना में डूबे, तीसरे को बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोनी के दो युवक यमुना में डूबे, तीसरे को बचाया
अमर उजाला, लोनी
Updated Tue, 24 Jun 2014 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना में नहाने गए लोनी के दो युवकाें की डूबने से मौत हो गई, जबकि उनके एक साथी को लोगों ने बचा लिया। गोताखोरों ने दोनों के शव निकाल लिए हैं।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को दफना दिया गया है। हादसे के बाद उनके परिवारों में कोहराम मचा है।
रविवार दोपहर 12 बजे नशबंदी कॉलोनी निवासी शाहरुख 18 पुत्र स्व0 फारुख, नौशाद 19 पुत्र पप्पू, आमिर 17 पुत्र हारुन, आसिफ 17 पुत्र रहीसू, अरमान 18 पुत्र कल्लू, नईम 14 पुत्र जमील, नूरमौहम्मद 18 पुत्र नौशे अली, तारिक 18 पुत्र रियाजुददीन सोनिया विहार दिल्ली के पास यमुना नदी में नहाने गए थे।
विज्ञापन
आठों दोस्त ठोकर नंबर नौ के पास नहा रहे थे। शाहरुख, नौशाद एवं आमिर नहाते हुए गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथियों ने आमिर को तो किसी तरह बचा लिया, जबकि शाहरुख एवं नौशाद डूब गए।
विज्ञापन
इस पर उनके साथियों ने सौ नंबर पर कॉल कर दिल्ली पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से देर शाम यमुना से दोनों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे थे। रविवार शाम युवक यमुना से वापस घर लौटे तब उनके परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
दोनों के परिवारों में कोहराम मचा है। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को दोनों के शवों को कॉलोनी के कब्रिस्तान में सुपर्द-ए- खाक कर दिया गया।
शाहरुख के कंधों पर थी परिवार की जिम्मेदारी
शाहरुख के पिता फारूख की आठ माह पूर्व ही डेंगू से मौत हो गई थी। वह अपने चार बहन-भाइयों में सबसे बड़ा था तथा सिलाई का काम करके किसी तरह परिवार की गुजर बसर चला रहा था।
वह अपनी छोटी बहन शाहीन की शादी की तैयारी कर रहा था। नौशाद भी सिलाई का काम करके परिवार की गुजर बसर में सहयोग करता था। उसके पिता सब्जी बेचता है।