फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Live-in-relationship, living in the suicide woman

लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही युवती ने किया सुसाइड

Thu, 07 Jan 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 07 Jan 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Live-in-relationship, living in the suicide woman

शक्ति खंड-1 स्थित फ्लैट में युवक के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही 25 वर्षीय अनन्या ने मंगलवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को ही अनन्या के ब्वॉयफ्रेंड के पिता उसे अपने साथ ले गए थे, जिससे वह तनाव में थी।

विज्ञापन


फ्लैट मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो अनन्या का शव चुन्नी से बंधा पंखे से लटकता हुआ मिला।

पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। वसुंधरा निवासी योगेंद्र शर्मा ने अपना शक्ति खंड-1 स्थित फ्लैट संख्या 244 आसिम और रवि को करीब आठ माह पहले किराए पर दिया था।
विज्ञापन


मूलरूप से देहरादून निवासी आसिम और रवि नोएडा की निजी कंपनी में कार्यरत हैं। छह माह से आसिम की गर्लफ्रेंड अनन्या गुप्ता (25) भी उनके साथ रह रही थी।

वह भी नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत थी और मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। मंगलवार दोपहर रवि ऑफिस गया था। इसी बीच आसिम के परिजन अचानक उससे मिलने फ्लैट पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिव-इन-रिलेशनशिप का पता चलने पर परिजनों और आसिम के बीच तकरार भी हुई। देर रात परिजन आसिम को लेकर देहरादून लौट गए।

आसिम के जाने से अनन्या काफी परेशान थी। बुधवार सुबह जब दस बजे तक वह फ्लैट से बाहर नहीं आयी तो आसपास के लोगों ने मकान मालिक को फोन कर मामले की सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर फ्लैट में दाखिल हुई और अनन्या के शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा। मौके से अनन्या का मोबाइल, चाकू, सुसाइड नोट और विजयनगर के एड्रेस का पहचान पत्र मिला है।

उसके परिजनों को सूचित कर पुलिस जांच कर रही है। एसओ के अनुसार, युवती के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।

आसिम ही नहीं है तो मैं जी कर क्या करूंगी
सुसाइड नोट में अनन्या ने लिखा है कि मैं अनन्या गुप्ता आसिम से बहुत लव करती थी, अब वो ही नहीं है तो जी कर क्या करूंगी। सुसाइड से पहले मंगलवार रात को अनन्या ने आसिम को वॉट्सएप पर कई मैसेज किए थे।

जिसमें उसने लिखा था कि लौट आओ, वरना मैं जी नहीं सकूंगी। पुलिस के अनुसार, आसिम ने परिजनों को बताया था कि वह यहां रहकर इंजीनियरिंग कर रहा है, जबकि वह कंपनी में जॉब कर रहा था। बताया जा रहा है अनन्या ने न्याय खंड में एक फ्लैट भी खरीदा था।


हाथ की नस काटने का किया था प्रयास
पुलिस के अनुसार अनन्या के बाएं हाथ पर चाकू से काटनेे का निशान मिला है। पास ही एक चाकू भी पड़ा मिला। उसने पहले चाकू से नस काटकर सुसाइड का प्रयास किया होगा और बाद में फंदा लगा लिया।

एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि आसिम और रवि से भी पूछताछ की जाएगी। रवि मंगलवार दोपहर ऑफिस के लिए निकला था। उसकी नाइट शिफ्ट थी।

कोई साथ होता तो न जाती जान

मनोचिकित्सक डॉ. हिमांशु पांडेय के अनुसार लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाले लोग अक्सर अपने प्रेमी को ही परिवार मान लेते हैं।

प्रेमी से झगड़ा होने पर आत्महत्या जैसा कदम उठा लेते हैं। अगर अनन्या के साथ कोई होता तो शायद वह आत्महत्या नहीं करती।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed