फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Live-in partner arrests in rape charge

लिव-इन पार्टनर ने लूट ली अस्मत

Tue, 12 Aug 2014 09:33 PM IST
Updated Tue, 12 Aug 2014 09:33 PM IST
विज्ञापन
Live-in partner arrests in rape charge

नोएडा के निठारी इलाके में शादी का झांसा देकर महिला से कई साल तक दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला के साथ लिव-इन में भी रहता था। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मूलरूप से मधेपुरा (बिहार) निवासी अशोक कुमार निठारी में रहता था।

विज्ञापन


कुछ साल पहले उसके पड़ोस में पश्चिम बंगाल निवासी महिला चार बच्चों के साथ रहने आई। महिला के पति की मौत हो गई थी। इसके बाद अशोक ने महिला से नजदीकियां बढ़ा लीं। दोनों निठारी में पति-पत्नी के रूप में रहने लगे। बाद में आरोपी की नौकरी गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित एक कंपनी में लग गई।
विज्ञापन


अशोक बिहार से पत्नी और बच्चों को नोएडा ले आया और ममूरा में रहना शुरू कर दिया था। महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने कई साल तक शारीरिक संबंध बनाए। बाद में मिलना भी बंद कर दिया। जिसके बाद महिला ने थाना सेक्टर-20 में  दुष्कर्म करने और नगदी व जेवर चोरी करने की शिकायत की। मामला दर्ज न होने पर महिला ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची से नाबालिग ने किया दुष्कर्म

Live-in partner arrests in rape charge

मंगलवार को नोएडा में लिव-इन पार्टनर के रेप मामले के बाद दिल्ली के बेगमपुर में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया।

दुष्कर्म की पुष्टि होने पर बेगमपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म व पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को पकड़कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

गौरतलब है कि इसी सप्ताह दिल्ली में ही एक 14 वर्षीय लड़के ने अपने घर टीवी देखने आई सात वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed