फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lady got raped in the car police said it prostitution

कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप, पाया गया देह व्यापार का मामला

Sun, 13 Aug 2017 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 13 Aug 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
lady got raped in the car police said it prostitution

दिल्ली की एक महिला ने चार युवकों पर कार में सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मेडिकल में महिला से दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। हालांकि, पुलिस मामले को देह व्यापार का बता रही है।

विज्ञापन


खजूरी निवासी महिला का आरोप है कि वह किसी काम से शाहदरा गई थी। वहां वह रास्ता भूल गई। कार सवार दो युवकों से उसने रास्ता पूछा तो उन्होंने उधर ही जाने की बात कही। युवकों ने नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया जिससे वह बेहोश हो गई। युवक उसे नोएडा के सेक्टर-15ए में ले आए और यहां चार युवकों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


सुबह चार बजे जब आरोपी उसे छोड़कर भागे तो पुलिस को 100 नंबर पर कॉल करके सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का मेडिकल कराया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। वहीं, सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला देह व्यापार से जुड़ा लग रहा है। अभी तक उसके परिजन नहीं आए हैं और न ही कोई शिकायत दी है। पुलिस जांच कर रही है जो सही होगा कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed