{"_id":"25325c831a498e2134124d0d04916bae","slug":"lady-gang-had-stolen-15-million-from-a-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेडी गैंग ने उड़ाए 15 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेडी गैंग ने उड़ाए 15 लाख
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 30 Dec 2013 02:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के जाफराबाद इलाके में कुछ महिलाओं ने गारमेंट दुकान का शटर तोड़कर 15 लाख रुपये उड़ा दिए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घ्ाटना के वक्त महिलाओं के साथ एक बच्चा भी था। जाफराबाद थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित अमान परिवार के साथ जाफराबाद इलाके में रहता है। गली नंबर-29 में उसकी जैकेट की होलसेल की दुकान है। शनिवार रात को अमान ने दुकान ठीक से बंद की थी।
विज्ञापन
रविवार को सुबह दुकान पर काम करने वाला लड़का मुन्ना पहुंचा तो उसने देखा कि दुकान का शटर टूटा था और अंदर सारा सामान फैला हुआ था। मुन्ना ने फौरन मालिक को मामले की सूचना दी। अमान दुकान पहुंचा तो देखा कि केबिन का ताला भी टूटा हुआ था। गल्ले में रखे 15 लाख रुपये गायब थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि करीब आधा दर्जन महिलाएं दुकान में शॉल ओढ़े दिखाई दे रही हैं। इनके हाथों में रॉड हैं। दुकान से वे कैश ले जाती हुई दिखाई दे रही हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।