जिस चैनल के स्टिंग के चलते गिर गई थी उत्तराखंड सरकार उसके मालिक पर युवती ने लगाया रेप का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुगलक रोड थाने में हिंदी समाचार चैनल के मालिक के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।
उत्तर प्रदेश के इस प्रसिद्घ समाचार चैनल में ही काम करने वाली युवती का आरोप है कि मालिक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
युवती को जनरल मैनेजर बनाया
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी उत्तर प्रदेश के हिंदी समाचार चैनल का मालिक है। इस चैनल के एक स्टिंग के चलते उत्तराखंड की सरकार गिर गई थी।
युवती भी इस चैनल में काम करती है। उसने शिकायत में कहा है कि चैनल मालिक ने उसे शादी करने का झांसा दिया था। उसने दो बार उसके साथ दुष्कर्म किया।
एक बार इंदिरापुरम, गाजियाबाद के होटल और दूसरी बार अगस्त महीने में नई दिल्ली के क्लेरिजस होटल में चैनल मालिक ने उसे हवस का शिकार बनाया।
युवती ने शिकायत में यह भी कहा है कि बाद में उसे पता लगा कि चैनल मालिक शादीशुदा है। बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया। आरोपी ने उसे अपने चैनल में जनरल मैनेजर बना दिया।
युवती का आरोप है कि आरोपी किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभी तथ्य एकत्र किए जा रहे हैं।