फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kirorimal college student arrested, used to expensive hobbies Jptmari

किरोड़ीमल कॉलेज का छात्र गिरफ्तार, महंगे शौक पूरे करने के लिए करता था झपटमारी

Sun, 14 Aug 2016 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 14 Aug 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
Kirorimal college student arrested, used to expensive hobbies Jptmari
arrest - फोटो : demo
दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित किरोड़ीमल कॉलेज के छात्र व उसके दोस्त को पूर्वी जिला पुलिस ने झपटमारी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी नसरूद्दीन और खुर्जा बुलंदशहर, यूपी निवासी सचिन के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की एक स्कूटी, बाइक व झपटे गए 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस की मानें तो नसरूद्दीन डीयू का छात्र है, वहीं सचिन भी आगरा के अंबेडकर कॉलेज से बीएससी का छात्र है। 
विज्ञापन


इनका एक साथी जिसके पिता यूपी पुलिस के पूर्व हवलदार है, वह फरार होने में कामयाब हो गया है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल ने बताया कि शनिवार शाम को विकास मार्ग पर शकरपुर थाने की टीम पिकेट लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फरार साथी यूपी पुलिस के पूर्व हवलदार का बेटा

Kirorimal college student arrested, used to expensive hobbies Jptmari
पु‌लिस - फोटो : file photo

इस बीच स्कूटी सवार दो युवक पिकेट के पास आकर भागने का प्रयास करने लगे। मौके पर मौजूद टीम ने आरोपियों का कुछ दूर पीछा कर काबू किया। छानबीन के दौरान स्कूटी मधु विहार इलाके से चोरी मिली। इनका एक साथी विवेक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

कौन हैं पकड़े गए दोनों आरोपी
खुर्जा का रहने वाला सचिन आगरा के अंबेडकर कॉलेज से बीएससी का छात्र है। सचिन सीए की तैयारी कर रहा था। वहीं नसरूद्दीन परिवार के साथ दिल्ली के चंद्र विहार में रहता है। 

वह किरोड़ीमल कॉलेज से बीकॉम अंतिम वर्ष का छात्र है। नसरूद्दीन सीएस की तैयार कर रहा है। वहीं फरार हुआ विवेक भी ग्रेजुएशन कर रहा है। इसके साथ वह सीए की भी तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed