फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jnu phd student dead body found in hostel

बदबू के बाद जब तोड़ा जेएनयू हॉस्टल का कमरा तो मिली तीन दिन से गायब छात्र की लाश

Wed, 26 Oct 2016 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 26 Oct 2016 10:25 AM IST
विज्ञापन
jnu phd student dead body found in hostel
jnu student jr philemon - फोटो : ani

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के हॉस्टल में पूर्वोत्तर के एक शोधार्थी का शव मिला है। ब्रह्मपुत्र हॉस्टल में रूम नंबर 171 में वेस्ट एशिया स्टडी के पीएचडी के छात्र जेआर फिलीमोन राजा रहते थे।

विज्ञापन


मंगलवार देर रात हॉस्टल के छात्रों ने जेएनयू सिक्योरिटी और वार्डन को बताया कि रूम नंबर 171 के बाहर बहुत बदबू आ रही है।

इसके बाद सिक्योरिटी और विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा कि जेआर फिलीमोन मृत पड़े थे। मृतक छात्र सेनापति, मणिपुर का रहने वाला था।

विज्ञापन

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है

jnu phd student dead body found in hostel
jnu - फोटो : अमर उजाला

जेएनयू प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच की जिम्मेदारी फोरेंसिक टीम को सौंप दी गई है।

हॉस्टल के छात्रों के कहना है कि छात्र तीन दिन से दिखाई नहीं दे रहा था। कहा जा रहा है कि छात्र नशीले पदार्थों का सेवन करता था। जेएनयू प्रशासन ने छात्र के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी है।

देररात आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और रूम को सील कर दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्र के परिजनों के आने के बाद डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed