इंजीनियर के घर ग्रिल तोड़कर चोर उड़ा ले गए 10 लाख के गहने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-19 के एक इंजीनियर के घर की ग्रिल तोड़कर चोरों ने करीब 14 लाख रुपये का माल उड़ा लिया। चोर करीब 3 लाख रुपये नकदी और 10 लाख रुपये के जेवरात के अलावा कीमती सामान चुराकर ले गए।
पीड़ितों की ओर से कोतवाली में शिकायत दी गई है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर-19 के ए ब्लॉक में कुशाग्र सिंह सपरिवार के साथ रहते हैं। वह स्वयं इंजीनियर हैं और उनकी मां नोएडा के एक नामी स्कूल में अध्यापक है।
इन दिनों कुशाग्र के पिता केवी सिंह की पोस्टिंग गुजरात में चल रही है। उनसे मिलने के लिए पूरा परिवार गुजरात गया था। 30 दिसंबर को परिवार के लोग गुजरात चले गए और शनिवार 6 जनवरी की दोपहर को वापस घर लौटे।
चोरों ने उनके पीछे रसोई की ग्रिल उखाड़कर करीब 3 लाख रुपये की नकदी और 10 लाख रुपये के जेवरात चुरा लिए। कुशाग्र की शादी कुछ माह पहले ही हुई थी और उनकी शादी के गहने और कीमती कपडे़ और विदेशी घड़ियां आदि सभी चुराकर ले गए।
पीड़ित की ओर से सेक्टर-20 कोतवाली में घटना की शिकायत दे दी है। उधर, पीड़ित परिवार का कहना है कि घर में चोरी की घटना के पीछे किसी जानकार का हाथ है। चूंकि उन्हीं का पता है कि वह घर से बाहर गए हुए हैं।
सुरक्षा गार्डों पर भी संदेह जताया है। उधर, पीड़ित परिवार ने आस पड़ोस और रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाल रहे हैं। जिनमें कुछ साक्ष्य मिले हैं और उनकी कड़ी से कड़ी मिला रहे हैं।