{"_id":"5c5b917dbdec220bb35c3243","slug":"jewelery-worth-20-lakhs-stolen-in-two-showrooms-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलरी के दो शोरूम में 20 लाख की चोरी, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वैलरी के दो शोरूम में 20 लाख की चोरी, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल
Thu, 07 Feb 2019 07:31 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 07 Feb 2019 07:31 AM IST
विज्ञापन
thief
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य जिले के आनंद पर्वत इलाके में मंगलवार रात को 13 चोरों ने ज्वैलरी के दो शोरूम पर धावा बोलकर 20 लाख रुपये के जेवरात व अन्य सामान उड़ा लिया। नकाबपोश बदमाशों ने गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को गुलेल से तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद सभी आरोपी कैमरे में कैद हो गए। लोगों ने पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े किए हैं। आनंद पर्वत थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, चोरी की घटना फरीदपुरी गेट वाली कॉलोनी में हुई। चोर सोसायटी की दीवार के पास बनी खाली जगह से अंदर दाखिल हुए। यहां अशोक कुमार सोनी की दुकान नंबर-675 में चोरों ने धावा बोला। यहां से 14 लाख रुपये के सोने और चांदी के जेवरात व मूर्तियां उड़ाईं। इसके बाद गली में ही दूसरी दुकान का भी शटर उखाड़ दिया।
नकाबपोश बदमाशों के हाथों में गुलेल थी। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद न हो, इसलिए कैमरे को गुलेल से तोड़ने का प्रयास किया। दूसरे शोरूम से भी आरोपियों ने 6 लाख रुपये के जेवरात उड़ाए। बुधवार सुबह चौकीदार ने शोरूम मालिकों को चोरी की सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज देखी गई, तो पता चला कि चोरों की संख्या 13 थी। गौरतलब है कि अशोक कुमार सोनी के यहां तीन साल पहले भी चोरी हुई थी। पुलिस जांच कर रही है।