दोस्त ने पहले गला रेता फिर कमरे में लगा दी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सीमापुरी इलाके एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मूल रूप से जम्मू के रहने वाले युवक की गला रेतकर हत्या की गई है।
फिर उसे दुर्घटना बनाने के लिए उसका शव जिस कमरे में था, उसमें आग लगा दिया गया। वारदात का पूरा शक युवक के ही जम्मू से आए एक दोस्त पर है जो कि वारदात के बाद से फरार है।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।
शादी में गए थे रिश्तेदार
मृतक की पहचान सोनू (27) के रूप में हुई है। वह जम्मू का रहने वाला है लेकिन यहा दिल्ली में सीमापुरी सी-636 में अपने किसी रिश्तेदार के यहां रहता था। दिल्ली में ही एक इको मालवाहक वाहन में हेल्पर का काम करता था।
जानकारी के मुताबिक उसके रिश्तेदार दो दिन पहले किसी शादी में पानीपत गए हुए है। तभी उसका एक दोस्त जम्मू से आया था। वह अपने दोस्त के साथ रिश्तेदार के घर पर ही पहली मंजिल पर रूका था।
पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर उन्हें सूचना मिली की सीमापुरी के एक घर में आग लगी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि अंदर एक युवक का शव है। पहले लगा कि जलने से उसकी मौत हुई है लेकिन जांच में पता लगा कि उसका गला कटा हुआ था।