{"_id":"23c31a18f52b2ed4de0db6618fe5c4cf","slug":"jail-officials-found-mobile-and-sim-card-from-tihar-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहाड़ में मोबाइल और सिम कार्ड भी मिलते हैं!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तिहाड़ में मोबाइल और सिम कार्ड भी मिलते हैं!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 28 Feb 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमाम सुरक्षा और सख्ती के बाद भी तिहाड़ जेल में मोबाइल फोन और सिम कार्ड पहुंचने पर रोक नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन
बीते वर्ष भी तिहाड़ में कैदियों के पास से सात मोबाइल फोन बरामद किए गए। जबकि सिम कार्ड्स की संख्या कहीं ज्यादा थी। इनको पहुंचाने में कैदियों की मदद करने वाले या लापरवाही की वजह से कई कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई।
तिहाड़ जेल महानिदेशक ने सालाना प्रेस वार्ता में कहा कि 2013 में फोन व सिम पहुंचाने में कैदियों की मदद करने वाले अथवा सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही के कारण 17 कर्मियों को निलंबित किया गया है और 58 कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
जेल महानिदेशक ने मोबाइल फोन से ज्यादा सिम कार्ड मिलने पर कहा कि सिम कार्ड को छिपाकर लाना आसान होता है और एक ही मोबाइल से कई कैदी फोन कर लेते हैं। उन्होंने इस संभावना से भी इनकार नहीं किया कि जेल कर्मी भी अपना मोबाइल फोन कैदियों को इस्तेमाल करने के लिए देते होंगे।
विज्ञापन
जेल महानिदेशक ने बताया कि वर्ष-2012 में 13 कर्मियों को निलंबित किया गया था और 35 कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई थी। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष ब्लेडबाजी की 18 घटनाएं तिहाड़ जेल में हुईं। ब्लेडबाजी करने वाले कैदियों की पहचान कर इनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई।