फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IPL betting racket busted, kingpin absconding

आईपीएल पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना फरार

Wed, 11 May 2016 04:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 May 2016 04:55 PM IST
विज्ञापन
IPL betting racket busted, kingpin absconding
आईपीएल सट्टा

उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस ने सट्टा लगाने वाले डिम्पी हांसी गिरोह का पर्दाफाश कर दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की दबिश के समय गिरोह सरगना सुनील उर्फ डिम्पी अन्य साथियों के साथ फरार होने में कामयाब हो गया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से चार लाख 44 हजार 450 रुपये, दो लाइन बॉक्स, तीन लैपटॉप, तीन एलईडी, 44 मोबाइल आदि सामान बरामद किया है। उत्तर-पश्चिमी जिला डीसीपी विजय सिंह के अनुसार पुलिस को आठ मई को सूचना मिली थी कि रानीबाग के एक घर में आईपीएल पर सट्टा चल रहा है।
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस टीम ने घर नंबर-12, महाराणा प्रताप एंक्लेव, रानी बाग के पास दबिश दी तो वहां सट्टा चल रहा था। पुलिस टीम ने दो आरोपी प्रवीण खुराना उर्फ सोनू और अमित जैन को गिरफ्तार कर लिया। ये दोनो, लोगों को फोन पर आईपीएल का रेट बता रहे थे। ये गिरोह सरगना सुनील उर्फ हांसी के संरक्षण में चल रहा था। उसे दोस्तों के बीच डिम्पी के नाम से जाना जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील हांसी, हरियाणा का रहने वाला है और कुछ महीने पहले साथियों के साथ हांसी, हरियाणा में सट्टा गिरोह चलाने के आरोप में गिरफ्तार हुआ था। पुलिस की दबिश के समय सुनील गैंगस्टर जितेन्द्र उर्फ हैप्पी के साथ घर में मौजूद था। जितेन्द्र के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, वसूली और आर्म्स एक्ट आदि के मामले दर्ज हैं।


आरोपियों ने घर के सामने सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे ताकि आने-जाने वालों पर नजर रखी जा सके। गिरफ्तार प्रवीण खुराना, ऋषि नागर दिल्ली और अमित जैन देहली गेट हांसी, हरियाणा का रहने वाला है। ये गिरोह पहले रोहतक, हरियाणा में चलता था। आईपीएल के नौ सीजन में ये रैकेट रोहतक से दिल्ली आ गया था। रानी बाग के जिस घर में ये रैकेट चल रहा था उस घर का ये लोग डेढ़ लाख रुपये किराया देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed