फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Innocent's body missing from the grave two months, fears of enchantments

कब्र से दो माह के मासूम का शव गायब, तंत्र मंत्र की आशंका 

Sat, 07 Jan 2017 04:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Jan 2017 04:36 PM IST
विज्ञापन
Innocent's body missing from the grave two months, fears of enchantments
डेमो पिक

दिल्ली गेट स्थित कब्रिस्तान से दो माह के मासूम का शव रहस्यमयी हालत में गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो दिन पहले हुई मौत के बाद परिवार ने बच्चे को कब्र में दफनाया था। बुधवार को जब बच्चे का पिता कब्र देखने पहुंचा तो उसके होश उड़ गये।

विज्ञापन


कब्र खुदी थी और उससे मुर्दा गायब था। आखिर दो माह के बच्चे के शव का कोई क्या करेगा। परिवार व आसपास के लोगों ने तंत्र मंत्र क्रिया के लिए शव को गायब करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत कब्रिस्तान कमेटी के साथ-साथ पुलिस से की गयी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हाफिज खान (46) सपरिवार पुरानी दिल्ली लालकुआं कटरा दीना बैग इलाके में रहता है। परिवार में पत्नी शायना बैगम(40), तीन बेटे और एक बेटी है। हाफिज के मुताबिक गत वर्ष नवंबर माह में उसकी पत्नी ने कस्तूरबा गांधी अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चा स्वस्थ था और परिवार वालों ने उसका नाम दाउद खान रखा। गत तीन जनवरी की सुबह दाउद सुस्त पड़ गया। परिवार वालों ने उसे इलाज के लिए कस्तूरबा गांधी ले गये। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उसी दिन दोपहर तीन बजे परिजन व रिश्तेदारों ने शव को दिल्ली गेट स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया। हाफिज खान ने बताया कि अगले दिन वह बेटे के कब्र पर गया। कब्र देखकर उसके होश उड़ गये। कब्र का पत्थर हटा हुआ था और शव गायब था।


उसका आरोप है कि शव को जानबूझकर निकाला गया है। उसका आरोप है कि तंत्र-मंत्र के लिए शव को बाहर निकाला गया है। उसने कब्रिस्तान कमेटी व पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने कब्रिस्तान कमेटी के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed