फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ink attack on delhi university south campus director

DU डायरेक्टर के मुंह पर पोती कालिख

Tue, 08 Apr 2014 05:25 PM IST
Updated Tue, 08 Apr 2014 05:25 PM IST
विज्ञापन
ink attack on delhi university south campus director

दिल्ली विश्वविद्यालय में साउथ कैंपस के निदेशक प्रोफेसर उमेश राय पर कालिख पोतने का मामला सामने आया है। घटना के वक्त प्रोफेसर राय जूलॉजी विभाग की लैब में थे।

विज्ञापन


उन्होंने छात्रों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। उत्तरी दिल्ली पुलिस उपायुक्त सिंधु पिल्लई के मुताबिक, डूसू के संयुक्त सचिव राजू रावत के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और अशोभनीय व्यवहार करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


घटना के बाद साउथ कैंपस निदेशक प्रोफेसर राय ने कहा कि छात्रों का हमला करना बिलकुल गलत है। छात्रों ने उन्हें जान से मारने का प्रयास किया है।

डायरेक्टर को जान से मारने की कोशिश

ink attack on delhi university south campus director

प्रोफेसर राय ने कहा कि एफवाईयूपी को डीयू की एसी और ईसी ने मंजूरी दी है तो साउथ कैंपस कैसे वापस ले सकता है। छात्रों ने उनके पद और डीयू की गरिमा का भी ध्यान नहीं रखा।

वहीं राजू रावत ने कहा कि हम पर जबरदस्ती जान से मारने का केस बनाया जा रहा है। हम केवल उनसे एफवाईयूपी को वापस लेने की बात करने गए थे।

बात न सुनने पर ही कालिख पोती गई, हालांकि उन्होंने जान से मारने के प्रयास के आरोप को गलत बताया। बताया जा रहा है कि छात्र स्याही लेकर प्रोफेसर राय से बात करने गए थे। इसे छात्रों की सोची समझी साजिश बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed