{"_id":"58fb9d264f1c1b09038b5089","slug":"indian-ambassador-in-us-mother-attacked-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":" यूएस में भारतीय राजदूत की मां पर दिल्ली में हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूएस में भारतीय राजदूत की मां पर दिल्ली में हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 23 Apr 2017 08:46 AM IST
विज्ञापन
crime news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में भारतीय राजदूत नवतेज सरना की मां सुरजीत सरना (86) पर दिल्ली स्थित उनकी कोठी में जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमलावर बुजुर्ग सुरजीत सरना का नाती (नवासा) है। आरोपी ने प्रॉपर्टी विवाद में वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
गंभीर हालत में सुरजीत को उनके पोते-पोती ने मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया है। बुजुर्ग की आंख, घुटने और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने गैर इरातदन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी नाती करण देव चोपड़ा (27) को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह अपनी नानी की प्रॉपर्टी में हिस्सा चाहता था। मांग पूरी न होने पर उसने बुजुर्ग पर जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सुरजीत सरना परिवार के साथ एस-88 ग्रेटर कैलाश स्थित अपनी कोठी में रहती हैं। पहली मंजिल पर सुरजीत और उनका नाती करण देव रहता है। ऊपर की मंजिलों पर उनका एक पोता सत्यजीत व पोती नूरीन रहती है। सत्यजीत व नूरीन के पिता नवतेज सरना अमेरिका में भारत के राजदूत हैं।
विज्ञापन
सत्यजीत, नूरीन व करण देव तीनों वकील हैं। करण की मां का उसके पति से काफी समय पहले तलाक हो गया था। इस वजह से कुछ दिन करण अपने पिता के साथ रहा, लेकिन बाद में वह अपनी नानी के पास ही रहने लगा।
पुलिस की मानें, तो करण चाहता था कि नानी की सारी प्रॉपर्टी उसके नाम कर दी जाए। मगर नानी अपने पोते-पोती की भी बात करती थी। इसी बात पर करण नाराज रहता था। शनिवार रात को करण के कमरे का एसी खराब हो गया। वह ड्राइंग रूम में सो रहा था। नानी के कहने पर सुबह करीब 7:30 बजे नौकर महेश ने उसे जगा दिया।
इसी बात पर करण भड़क गया। उसने अपनी नानी से बदतमीजी शुरू कर दी। आरोप है कि उसने नानी के कमरे में रखा सामान तोड़ना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पहले उसने सुरजीत का गला घोंटने का प्रयास किया। बाद में उनकी आंख पर जोरदार मुक्का मार दिया।
इसके अलावा सुरजीत का सिर दीवार में मारने के साथ आरोपी ने उन्हें उठाकर पटक दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर सत्यजीत व नूरीन नीचे पहुंचे। सुरजीत बेहोश पड़ी थीं। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। बाद में पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।