फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   In the case of culpable homicide after the FIR was not action

गैर इरादतन हत्या मामले में एफआईआर के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई 

Wed, 21 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 21 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
In the case of culpable homicide after the FIR was not action
पुलिस - फोटो : Demo Pic

क्राउन प्लाजा होटल के महाप्रबंधक के खिलाफ एनआरआई की गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस ने विसरा रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की थी।

विज्ञापन


सूरजपुर कोतवाली के एसएचओ प्रवीण यादव ने कहा कि इस केस में विसरा रिपोर्ट के संबंध में एक्सपर्ट की सलाह ली जाएगी। इसके बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


मूलरूप से सूरत (गुजरात) के रहने वाले सुनील बिरवानी के माता-पिता का दुबई में कारोबार है। सुनील आस्ट्रेलिया में एमबीए करने के बाद वहीं नौकरी कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह दुबई में रहने वाले अपने दोस्त अश्वनी राम चंदानी के शादी समारोह में शामिल होने के लिए 27 जनवरी को ग्रेटर नोएडा आया था। सूरजपुर स्थित क्राउन प्लाजा में तीन दिनों तक शादी समारोह में शामिल होने के लिए वह वहीं रुका था। 

29 जनवरी को जब उसके साथी कमरे में सुनील को बुलाने पहुंचे तो उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। इसके बाद दोस्त उसे कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने अत्यधिक शराब के सेवन से मौत होने की बात कही थी। पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए भेजा गया था।


रिपोर्ट आने के बाद सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में 6 सितंबर को क्राउन प्लाजा के जीएम व तत्कालीन स्टाफ पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था। दो सप्ताह बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed