फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in a road rage in delhi four goons ruptures one eye of car driving man

कार टच हुई तो किया घर तक पीछा, फिर जानलेवा पिटाई के बाद फोड़ दी आंख

Mon, 19 Feb 2018 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Feb 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
in a road rage in delhi four goons ruptures one eye of car driving man
- फोटो : अमर उजाला

उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में कार टच होने पर चार युवकों ने कार सवार युवक की आंख फोड़ डाली। आंख से खून निकलते देख आरोपी वहां से फरार हो गए। गंभीर हालत में पीड़ित जियाउद्दीन उर्फ भूरा (33) को पहले बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


जहां से उस गुरु नानक आई अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर दो नामजद शॉबी और नासिर समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।  सदर बाजार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित जियाउद्दीन परिवार के साथ गली दरोगा वाली, कसाबपुरा, पुरानी दिल्ली में रहता है। जियाउद्दीन पेशे से चालक है। गत बृहस्पतिवार दोपहर को जियाउद्दीन अपनी एस्टीम कार से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच नवाब रोड, सदर बाजार में एक घर के सामने खड़ी आई-20 कार से उसकी कार टच हो गई। जियाउद्दीन कार लेकर वहां से जाने लगा। आरोप है कि शॉबी और नासिर उर्फ लल्लू व दो अन्य युवक पीछा करते हुए उसके घर के पास पहुंच गए।

आंख फूटते ही आरोपी मौके से फरार हो गए

in a road rage in delhi four goons ruptures one eye of car driving man

आरोपियों ने जियाउद्दीन को कार से उतारकर पीटना शुरू कर दिया। शॉबी नामक आरोपी ने जियाउद्दीन के सीधी आंख पर जोरदार घूंसा मार दिया। मौके पर ही जियाउद्दीन की आंख फूट गई और उससे खून बहने लगा।

आंख फूटते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। बाद में जियाउद्दीन को अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों का कहना है कि चोट लगने से जियाउद्दीन की आंख की झिल्ली फट गई। इसकी वजह से आंख को नुकसान हुआ और उसकी रोशनी चली गई है। पुलिस मामला दर्ज कर शॉबी, नासिर समेत दो अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed