फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   illegal supply of meet in delhi ncr

अवैध रूप से ले जा रहे थे 500 किलो मांस

Wed, 30 Jul 2014 09:40 PM IST
Updated Wed, 30 Jul 2014 09:40 PM IST
विज्ञापन
illegal supply of meet in delhi ncr

गुड़गांव में सोहना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से काफी मात्रा में अवैध रूप से मांस का करोबार करने वालों को गिरफ्तार किया हैं।

विज्ञापन


उनके पास से करीब पांच कुंटल मास बरामद कर वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया।

सदर थाना प्रभारी जितेंद्र राणा ने बताया कि सूचना मिली कि कैंटर गाड़ी में नूंह से गुड़गांव-दिल्ली मांस बेचने के लिए आ रहे हैं। पुलिस टीम में पीएसआई मनोज कुमार, हैड कांस्टेबल मनोज कुमार, सिपाई अजय कुमार व नवनीत को शामिल कर बाईपास अंबेड़कर चौक पर नाकाबंदी कर दी।

पुलिस को देखकर भागने लगा चालक

illegal supply of meet in delhi ncr

कुछ समय बाद ही कैंटर आता दिखाई दिया। पुलिस ने गाड़ी रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखकर चालक भागने लगा। पुलिस ने कैंटर को मौके पर ही काबू कर लिया।

तलाशी लेने पर 500 किलो मांस बरामद किया है। आरोपियों की पहचान सलीम पुत्र रसीद निवासी पलवल व इमरान पुत्र मुनीन निवासी टांई के रूप मे हुई हैं। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया।

वहीं नूंह से गुड़गांव जा रहे सीएनजी ऑटो को पुलिस ने रायपुर के नाके पर दबोच लिया। पुलिस ने तलाशी लेने पर 40 किलो मांस बरामद किया है।

आरोपी की पहचान खुर्शीद पुत्र आलम, जिया पुत्र बाईसुद्दीन, छेदीलाल पुत्र मोतीक व आलवीर पुत्र ईलाई शेख के रूप मे हुई हैं। एएसआई राजपाल ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कार्यवाही कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed