{"_id":"613468f419b4679d7ee4057c47d7b5aa","slug":"if-the-ultrasound-showed-a-girl-daughter-out-of-the-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भ में दिखी लड़की, घर से निकाली गई बहू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भ में दिखी लड़की, घर से निकाली गई बहू
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 12 Dec 2014 01:28 PM IST
विज्ञापन
अल्ट्रा साउंड में लड़की दिखने पर ससुरालवालों ने बहू को घर से निकाल दिया। नंदग्राम निवासी महिला ने ससुरालीजनों पर यह आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि उसकी शादी 30 नवंबर 2012 को दिल्ली में हुई थी। उसे शुरू से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था, उसे लगा कि बच्चा होने पर ससुरालवाले सुधर जाएंगे। मगर उसके गर्भवती होने पर बात और बिगड़ गई।
विज्ञापन
आरोप है कि उसका अल्ट्रा साउंड कराया गया, जिसमें गर्भ में बेटी होने का पता लगते ही ससुरालवाले नाराज हो गए और उसे घर से निकाल दिया।
इस समय वह मायके में रह रही है और यही पर बेटी को जन्म दिया है। महिला थाना एसएचओ ने बताया कि आरोपों की सत्यता की जांच कराई जा रही है। दूसरे पक्ष को भी थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन