{"_id":"30ed774289c943f870b192d006c96c19","slug":"if-not-filed-a-robbery-report-admishn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडमीशन नहीं किया तो दर्ज कराई लूट की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एडमीशन नहीं किया तो दर्ज कराई लूट की रिपोर्ट
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 03 Oct 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में तैनात एक दारोगा ने केडी मेडिकल कालेज में सीटें फुल होने के बाद भी एडमीशन करने के लिए दबाव बनाया। कालेज प्रबंधक ने इंकार किया तो दारोगा हाथा पाई पर उतर आए।
बाद में उन्होंने कालेज के संचालकों के खिलाफ लूट सहित कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी। मामला खाकी से ही जुड़ा था, ऐसे में छाता पुलिस ने भी तत्काल दारोगा की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली।
कालेज संचालक की तहरीर पर पुलिस अभी जांच की बात कह रही है। हालांकि एसएसपी डा. राकेश कुमार भी लूट के मामले को संदिग्ध बता रहे हैं।
घटनाक्रम तीस सितंबर का है। दारोगा शहजाद उल हक गाजियाबाद के मंसूरी थाने में तैनात है। घटना वाले दिन वह आठ लाख रुपये लेकर वर्दी में कालेज पहुंचे और एक एडमीशन के लिए दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
कालेज प्रशासन ने सीटें फुल होने की बात कही तो वह उखड़ गए और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। कालेज ने छाता पुलिस को बुला लिया। इसके बाद दारोगा शहजाद उल हक चले गए।
बाद में एसएसपी के यहां प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी के आदेश पर कालेज के संचालक रामकिशोर अग्रवाल व जीएम अरुण अग्रवाल आदि के खिलाफ आठ लाख रुपये लूटने, धमकी देने और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
स्कूल संचालक रामकिशोर ने दरोगा शहजाद उल हक पर कालेज में धमकाने और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी लेकिन जीडी में तस्करा डाल जांच के लिए लिख दिया।