फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   If not filed a robbery report Admishn.

एडमीशन नहीं किया तो दर्ज कराई लूट की रिपोर्ट

Sat, 03 Oct 2015 01:09 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 03 Oct 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
If not filed a robbery report Admishn.
गाजियाबाद में तैनात एक दारोगा ने केडी मेडिकल कालेज में सीटें फुल होने के बाद भी एडमीशन करने के लिए दबाव बनाया। कालेज प्रबंधक ने इंकार किया तो दारोगा हाथा पाई पर उतर आए।
विज्ञापन


बाद में उन्होंने कालेज के संचालकों के खिलाफ लूट सहित कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी। मामला खाकी से ही जुड़ा था, ऐसे में छाता पुलिस ने भी तत्काल दारोगा की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली।
विज्ञापन


कालेज संचालक की तहरीर पर पुलिस अभी जांच की बात कह रही है। हालांकि एसएसपी डा. राकेश कुमार भी लूट के मामले को संदिग्ध बता रहे हैं।

घटनाक्रम तीस सितंबर का है। दारोगा शहजाद उल हक गाजियाबाद के मंसूरी थाने में तैनात है। घटना वाले दिन वह आठ लाख रुपये लेकर वर्दी में कालेज पहुंचे और एक एडमीशन के लिए दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालेज प्रशासन ने सीटें फुल होने की बात कही तो वह उखड़ गए और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। कालेज ने छाता पुलिस को बुला लिया। इसके बाद दारोगा शहजाद उल हक चले गए।

बाद में एसएसपी के यहां प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी के आदेश पर कालेज के संचालक रामकिशोर अग्रवाल व जीएम अरुण अग्रवाल आदि के खिलाफ आठ लाख रुपये लूटने, धमकी देने और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।


स्कूल संचालक रामकिशोर ने दरोगा शहजाद उल हक पर कालेज में धमकाने और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी लेकिन जीडी में तस्करा डाल जांच के लिए लिख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed